Headlines

तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए विवाह संस्कार

इटावा। नगर में सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और पारिवारिक एकजुटता का अनुपम संगम देखने को मिला। स्वर्गीय श्री कृष्ण गोपाल अग्रवाल की पावन स्मृति में श्रीमती किरन मित्तल एवं समस्त मित्तल परिवार के सौजन्य से भव्य तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। धार्मिक आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।महोत्सव का शुभारंभ पारंपरिक हल्दी और मेहंदी की रस्मों के साथ हुआ। इसके बाद भगवान शालिग्राम की भव्य बारात निकाली गई। बारात का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भक्ति संगीत की मधुर धुनों पर झूमते श्रद्धालुओं ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समारोह स्थल पर आचार्यगणों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ माता तुलसी एवं भगवान शालिग्राम का पाणिग्रहण संस्कार और विवाह के फेरे संपन्न कराए।इस अवसर पर स्वर्गीय कृष्ण गोपाल अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। आयोजक श्रीमती किरन मित्तल के साथ आनंद मित्तल, मुकुंद मित्तल, दीपक मित्तल, प्रिंसी मित्तल, कोमल मित्तल, हर्षिता मित्तल, निकुंज मित्तल, अदिति मित्तल एवं शानवी मित्तल सहित समस्त मित्तल परिवार ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, मनु पुत्र दास, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, विनीता गुप्ता, नीरज तिवारी, रामशरण गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. आशीष दीक्षित, डॉ. कैलाश चंद्र यादव, डॉ. आनंद मोहन, डॉ. शैलेंद्र शर्मा, शरद बाजपेई, आकाशदीप जैन, विकास गुप्ता, दीपक सक्सेना, हरिओम गुप्ता, रोहित अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सुमित गर्ग, ललित जैन, मनु गुप्ता, गौरव चौधरी, अमित द्विवेदी, अविरल मिश्रा, डीएस राजपूत, अनुज वर्मा, विकास त्रिपाठी एवं राहुल त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share