इटावा। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह ने थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की।
इस दौरान एसपी सिटी ने नौरंगाबाद चौराहे से बलराम सिंह चौराहे तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रास्ते में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर पुलिस की सतर्कता परखी। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित की।एसपी सिटी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा नियमित रूप से प्रभावी पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया।
कोतवाली क्षेत्र में एसपी सिटी ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

