इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने फरियादियों से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उनकी शिकायतों का न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण करने को कहा।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और फरियादियों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

