Headlines

मंडी समिति द्वारा 175 व्यापारीयों को नोटिस देने पर व्यापारियों ने जताया विरोध

इटावा- मंडी समिति द्वारा फल और सब्जी मंडी में निलामी चबूतरों पर लगी 175 दुकानों को नोटिस जारी कर खाली करने के आदेश पर आज मंडी के व्यापारियों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मंडी सचिव कार्यालय का घेराव किया
मंडी प्रशासन व्यापारियों को आश्वासन दिया कि यदि उनका आवंटन सही है तो किसी को नहीं हटाया जाएगा आपकी मांग को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा उसके बाद ही कोई निर्णय किया जाएगा तब तक किसी भी व्यापारी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है जो भी कार्रवाई होगी न्याय संगत होगी
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला सब्जी मंडी अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे ने संयुक्त रूप से कहा कि ये चबूतरे पर और सब्जी व्यापारियों को बीसियों साल से आवंटित हैं,इन पर कोई स्थाई निर्माण नहीं है, व्यापारीयों द्वारा, अपने माल को जानवरों, चोरों आदि से बचाने के लिए केवल बांस के टट्टर लगा दिये हैं,इस पर मंडी प्रशासन को आपत्ति नहीं होनी चाहिए, किसानों द्वारा लाया गया माल उसी दिन नहीं बिकता, केवल उसकी सुरक्षा के व्यापारियों द्वारा अस्थाई व्यवस्था की गई है, मंडी प्रशासन का यह तानासाही पूर्ण रवैया है व्यापारियों को न्याय दिलाने की मांग करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा प्रदेश वरिष्ठ मंत्री विवेक पोरवाल प्रदेश मंत्री बीके वर्मा जिला संरक्षक नरेश यादव जिला प्रभारी रवि पोरवाल जिला महामंत्री रविकांत मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष लालजी पोरवाल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत कुमार पांडे उमेश वर्मा शैलेश जैन राकेश जैनजिला संगठन मंत्री अवधेश कुमार दुबे रमेश जैन जसवंत नगर के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता भरथना के अध्यक्ष रज्जन पोरवाल उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष मेजर पांडे रेडीमेड संगठन के अध्यक्ष विनोद जैन इनवर्टर बैटरी संगठन के अध्यक्ष सरदार मोहन शहर संरक्षक मनोज गुप्ता नगर महामंत्री विवेक गुप्ता नगर कोषाध्यक्ष दीप चंद्र जैन उपाध्यक्ष अमित तिवारी अखिलेश अरुण गुप्ता अमित वर्मा आशुतोष सिंह पवार हिमांशु यादवयुवा जिला उपाध्यक्ष तरुण रंजन गुप्तायुवा शहर उपाध्यक्ष आशीष दत्त तिवारी अमित दुबे वैभव अवस्थी युवा शहर महामंत्री अनिल यादव युवा शहर कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल भदोरिया प्रांतीय सदस्य आदर्श कुमार वर्मा प्रांतीय सदस्य राहुल चौहान सुधीर राजावत विनोद राजपूत राजकुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Please follow and like us:
Pin Share