Headlines

600 वर्ष की स्वर्णिम विरासत में रचा गया धर्म का नया अध्याय सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का भव्य समापन

जलालपुर। यमुना की तलहटी में स्थित प्राचीन तीर्थ क्षेत्र श्री 1008 भगवान आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जलालपुर में 600 वर्ष की स्वर्णिम धार्मिक विरासत के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान आदिनाथ की पूजा अर्चना कर पूर्ण अर्घ समर्पित किए और विश्वशांति तथा सर्वमंगल की कामना की।विश्वशांति महायज्ञ में विधानाचार्य के निर्देशन में धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधानपूर्वक यज्ञ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कर समाज परिवार राष्ट्र एवं समस्त विश्व में सुख शांति समृद्धि और मंगल की कामना की। यज्ञ के दौरान मंदिर परिसर भगवान आदिनाथ के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की 600 वर्ष की गौरवशाली धार्मिक यात्रा पूर्ण होने को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जैन नगर खेड़ा न्यू तिलक नगर चौकी गेट एवं ओम नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलालपुर पहुंचे।श्रद्धालुओं ने 600 वर्षों की इस धार्मिक विरासत को समाज की आस्था परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया। ऐतिहासिक अवसर पर मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण बना रहा।पूरे आयोजन में जैन नगर खेड़ा महिला मंडल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। महिला मंडल की सदस्यों ने धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। महिला मंडल के सहयोग से धार्मिक आयोजन की गरिमा और भव्यता और अधिक बढ़ी।
समापन अवसर पर चन्द्र प्रकाश जैन मनीष जैन पंकज जैन अशोक जैन मनोज जैन आयुष जैन एवं विकास जैन सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करते हुए आयोजन की सफलता के लिए मंगल भावना व्यक्त की तथा 600 वर्ष की गौरवशाली धार्मिक विरासत के इस ऐतिहासिक अवसर को समाज के लिए गौरवपूर्ण बताया।विधानाचार्य रमेश चंद्र जैन भगत जी के निर्देशन में श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान की समस्त धार्मिक क्रियाएं विधि विधानपूर्वक संपन्न हुईं। सह विधानाचार्य प्रफुल्लित जैन ने सहयोग प्रदान किया। वहीं संगीतकार अल्पेश जैन ने भक्ति संगीत की मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।समापन दिवस पर पूर्ण अर्घ समर्पण के साथ विधान की धार्मिक प्रक्रियाएं पूर्ण हुईं। श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के चरणों में नमन कर अपने परिवार समाज और समस्त विश्व के कल्याण की मंगल कामना की।600 वर्षों की आस्था परंपरा और गौरवशाली इतिहास के इस ऐतिहासिक पड़ाव पर सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का समापन श्रद्धा भक्ति और उल्लास के वातावरण में हुआ। आयोजन ने जलालपुर की प्राचीन धार्मिक विरासत को एक बार फिर श्रद्धालुओं के बीच जीवंत कर दिया।

Please follow and like us:
Pin Share