Headlines

सिविल हॉस्पिटल हजीरा ग्वालियर में नशा मुक्ति भारत अभियान -2 का हुआ आयोजन:

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक 30/7/2026 को ओ.एस.टी. (नशे की लत छुड़ाने हेतु स्थापित चिकित्सा केन्द्र ) सेंटर सिविल हॉस्पिटल हजीरा ग्वालियर में नशा मुक्ति भारत अभियान -2 का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए. एस.सागर, जिला क्षय अधिकारी डॉ.विजय पाठक ,सिविल हॉस्पिटल हजीरा प्रभारी डॉ. प्रशांत नायक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का आयोजन ओ.एस.टी. प्रभारी रश्मि मिश्रा के द्वारा किया गया जिसमें जन समुदाय को नशा मुक्त भारत बनाने के लिय प्रेरित किया गया व मानव श्रृंखला बनाकर समुदाय को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बताया गया की नशा किस तरह से व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता हैं,नशे से समुदाय और व्यक्ति के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है। डॉ रश्मि मिश्रा के द्वारा बताया गया की नशा करने वालो को समाज में कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नशे के कारण समाज कितना पिछड़ता जा रहा है इसलिए नशा छोड़ें और अपने जीवन को बेहतर बनाएं व सभी जन समुदाय आगे आके इस कार्यक्रम में सहभागी बनें एवं नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम में रमन शिक्षा समिति से हरिओम गौतम जी व सामाजिक न्याय विभाग से राजकुमार जी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में ओ.एस.टी.सेंटर स्टाफ ,सिविल हॉस्पिटल हजीरा स्टाफ, सामाजिक न्याय विभाग,रमन शिक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share