Headlines

महंगाई ने घटाई आम आदमी की खरीदारी क्षमता, बाजारों में पहले जैसी रौनक नहीं-प्रो. रामगोपाल यादव

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में महंगाई जबरदस्त है। आम आदमी सोने-चांदी के सिक्के या अन्य सामान खरीदने की स्थिति में नहीं है। महंगाई के चलते लोगों की खरीदारी करने की क्षमता प्रभावित हुई है और बाजारों में भी पहले जैसी भीड़ दिखाई नहीं दे रही है।धनतेरस के अवसर पर प्रो. रामगोपाल यादव शहर के प्रमुख बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए चांदी का सिक्का खरीदा। वह प्रत्येक वर्ष धनतेरस पर बाजार पहुंचकर चांदी का सिक्का खरीदते हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी इस परंपरा को जारी रखा।खरीदारी के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि महंगाई इतनी अधिक है कि आम आदमी के लिए सोने-चांदी की खरीदारी करना मुश्किल हो गया है। जरूरी सामान खरीदने के बाद लोगों के पास त्योहार पर अतिरिक्त खर्च करने की गुंजाइश नहीं बच रही है। उन्होंने कहा कि इसका असर बाजारों की रौनक और खरीदारी पर भी दिखाई दे रहा है।
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसी मान्यता और पारिवारिक परंपरा के चलते प्रो. रामगोपाल यादव हर साल इस अवसर पर इटावा के बाजार पहुंचकर चांदी का सिक्का खरीदते हैं। उनके बाजार पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों और लोगों के बीच भी चर्चा रही।इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव गोपाल यादव, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता सहित पार्टी के कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share