इटावा -पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महेरा फाटक के पास दो सैकड़ा लोग एकत्रित हुए तखत व कुर्सी पर बैठकर फाटक पर पूर्व स्वीकृत नक्शा के आधार पर ओवरब्रिज बनाने की मांग के संबंध में नारेबाजी करने लगे इसकी सूचना जब जिला प्रशासन को लगी तो सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर ने पहुंचकर धरना दे रहे लोगों से बात की धरना दे रहे लोगों ने स्पष्ट कहा कि उन्हें जिला प्रशासन की बात पर कतई भरोसा नहीं है। उन्होंने जानबूझकर बिना सोचे समझे उपरोक्त मार्ग का उतार भरथना रोड की ओर सर्विस लाइन पर कर दिया इसलिए हम सिर्फ सदर विधायक सरिता भदौरिया से बात करना चाहते हैं इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पर सदर विधायक सरिता भदौरिया और धरना दे रहे लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल को अपर जिलाधिकारी के समक्ष वार्ता के लिए बैठाया गया जहां रेल मंत्रालय के उच्च अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की फोन पर सारी जानकारी देते हुए पुल को पूर्व स्वीकृत नक्शा से बनाए जाने कि आंदोलन कारियों की मांग को बताया गया जिस पर उन्होंने कहा कि पुनः इस संबंध में सर्वे करा लिया जाएगा जो सबके हित में होगा उस पर कार्य किया जाएगा उसके उपरांत जिला प्रशासन के साथ सदर विधायक सरिता भदौरिया धरना स्थल पर पहुंची और लोगों को जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया कहा कि पुनः सर्वे होगा आप सबको संतुष्ट करके ही कोई कार्य किया जाएगा त्यौहार का समय है आप सब लोग घर जाकर के कार्य करें विधायक के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया।धरना देने वालो में प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल युवा शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार दुबे युवा शहर उपाध्यक्ष आशीष दत्त तिवारी सनी कुशवाहा जयवीर कुशवाहा ओम सिंह कुशवाहा सौरभ कुशवाहा प्रमोद कुशवाहा परमानंद कुशवाहा मनोज कुशवाहा एडवोकेट कमलेश शाक्य सिंटू कुशवाहा पिंटू कुशवाहा बल्लू कुशवाहा महेश पाल फौजी संतोष कश्यप राम गोपाल कश्यप एडवोकेट कपिल सिंह बबलू कुशवाहा शैलेंद्र शाक्य महेश बाबू शाक्य राजीव कुमार छोटेलाल अनीता देवी कृष्णा देवी सूरजमुखी विशाल कुशवाहा दिनेश कुमार राम सिंह यादव नितिन चैहान डॉ आर एस पाल नितिन पाल अभिनेंद्र सिंह आशुतोष शर्मा अमरदीप कुलदीप राकेश सिंह चैहान राम बहादुर कुशवाहा चंद्रशेखर आशीष कुमार सुनील कुमार अभय कुमार ममता शाक्यआदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
महेरा फाटक पर बन रहे ओवर ब्रिज का किया क्षेत्र वासियों ने विरोध

