इटावा-पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले रु0 25,000/- के इनामियाँ वांछित अभियुक्त( पति) को पुलिस ने गिरफ्तार किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी चकरनगर अभयनारायण राय के नेतृत्व में थाना भरेह पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी वादी अभिलाख सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम नवादा महिपतसाह, थाना अयाना, जनपद औरैया, द्वारा थाना भरेह पर लिखित तहरीर दी गई कि उनकी बहन की उसके पति द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई है ।इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त कही जाने की फिराक में महुआसूडा के पास खडा है । उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त शिव पूजन को महुआसूडा के पास से गिरफ्तार किया गया ।पुलिस टीम थानाध्यक्ष जगदीश भाटी थाना भरेह मय टीम द्वारा कार्यवाही की गई
पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला 25 हजार का इनामी पति गिरफ्तार

