इटावा। दीपावली पर सुरक्षित और दुर्घटनारहित त्योहार संपन्न कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊसराहार पुलिस ने अवैध आतिशबाजी के भंडारण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 72.500 किलोग्राम बारूद निर्मित आतिशबाजी और पटाखे बरामद किए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में अवैध रूप से पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छह नवंबर को थाना ऊसराहार पुलिस ने भरतिया गांव में कार्रवाई करते हुए देवेंद्र उर्फ डिंपल पुत्र प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने आतिशबाजी और पटाखों का भंडारण किया था, जिन्हें बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी। पुलिस ने मौके से छह कार्टून में रखे पटाखे बरामद किए।गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल शिवनाथ, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार (चालक) और कांस्टेबल अभिषेक तिवारी शामिल रहे।
ऊसराहार में 72.5 किलो अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, एक युवक गिरफ्तार

