Headlines

पत्नी को तमंचा दिखाकर डराने वाला युवक गिरफ्तार

इटावा। पत्नी के साथ मारपीट कर उसे तमंचा दिखाकर डराने के मामले में चौबिया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर भूसे में छिपाकर रखा गया 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में छह नवंबर को थाना चौबिया पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गढ़िया दीक्षितान, मौजा पुंजा में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे तमंचा दिखाकर डरा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर भूसे में छिपाकर रखा गया अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ दीपक (20) पुत्र राजवीर निवासी ग्राम गढ़िया दीक्षितान, मौजा पुंजा, थाना चौबिया के रूप में हुई है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक नियाज हैदर, कांस्टेबल सत्यप्रकाश और कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।

Please follow and like us:
Pin Share