इटावा। अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई स्कूल के छात्र गुलाम मुहिउद्दीन ने अपने प्रथम प्रयास में नीट-2026 परीक्षा में 617 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। वहीं विद्यालय में कार्यरत रसोइया श्रीमती शबनम की बेटी नूर सबा ने भी अपने पहले प्रयास में 540 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा उत्तीर्ण की।इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शाहनवाज अतहर एवं समस्त शिक्षकों ने दोनों छात्रों का गुलपोशी कर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।उल्लेखनीय है कि गुलाम मुहिउद्दीन के पिता एक हाफिज व कारी हैं और मदरसा संचालित करते हैं, जबकि नूर सबा के माता-पिता दोनों ही हाईस्कूल तक शिक्षित हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों परिवारों ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम आज उनकी सफलता के रूप में सामने आया है।विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों की इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताया तथा कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
नीट परीक्षा में इटावा अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई स्कूल के छात्र ने बढ़ाया मान

