Headlines

सिद्धपीठ श्री गंगादास जी शाला में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29को

ग्वालियर। आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई बुधवार को श्री पूरन वैराठी सिद्धपीठ, श्री गंगादास जी की बड़ी शाला में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं शिष्यों के शामिल होने की संभावना है। पीठाधीश्वर महंत श्री रामसेवक दास जी महाराज के सान्निध्य में होने जा रहे इस महोत्सव का संपूर्ण सहयोग एवं व्यवस्थाएं सुगना ज्वैलर्स द्वारा की जा रही हैं।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4 बजे देव पूजन, गद्दी पूजन, चरण पादुका पूजन एवं गुरु पूजन से होगा। इसके बाद सायं 5 बजे से रात 8 बजे तक महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 9 बजे आरती के साथ महोत्सव का समापन होगा।
गौरतलब है कि सिद्धपीठ में 13 अप्रैल 2021 से अखंड नाम संकीर्तन निरंतर जारी है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर गुरु कृपा का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया गया है।
महोत्सव में द्वाराचार्य श्री पूरन वैराठी पीठाधीश्वर महंत श्री रामसेवक दास जी महाराज सहित विभिन्न राज्यों के शिष्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। आयोजन में मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक से भी शिष्यों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
आयोजन समिति की ओर से रामकिशन दास एवं समस्त शिष्य समुदाय ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Please follow and like us:
Pin Share