इंदौर। जगत पूज्य सुधा सागर जी महाराज संसघ के चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह इंदौर में इस वर्ष न केवल चातुर्मास की स्थापना हुई बल्कि समाज में गुरु भक्तों ने श्रद्धा और गौरव का एक ऐसा स्वर्णिम अध्याय रच दिया जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। वर्षों से चले आ रहे चातुर्मास कलश स्थापना समारोहों की कड़ी में इस वर्ष का आयोजन भव्यता, भक्तिभाव और जनसमर्पण की दृष्टि से अभूतपूर्व रहा।
देश-विदेश से उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
चातुर्मास स्थापना के इस दिव्य अवसर पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इंदौर पहुंचे समारोह स्थल दलाल बाग श्रद्धा के सागर में परिवर्तित हो गया। पूरे वातावरण में गुरु-वंदना की गूंज, भक्ति का उल्लास और त्याग की अनुमोदना का अनुपम भाव व्याप्त था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो सम्पूर्ण इंदौर गुरु चरणों में समर्पित हो गया
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि
दानवीरों के पुण्य की हुई अनुमोदना
जब मंच से उन पुण्यात्माओं के नाम लिए गए जिनके त्याग और समर्पण से यह ऐतिहासिक चातुर्मास संभव हुआ, तब पूरा पांडाल करतल ध्वनि से गूंज उठा। विशेष रूप से सपना मनीष गोधा के पुण्य की अनुमोदना जिस आत्मीयता और उत्साह से की गई, वह उनके निस्वार्थ गुरु भक्ति,समर्पण का जीवंत प्रमाण है! कलश पुन्यार्जक सपना मनीष गोधा,आनंद नवीन गोधा, गिरीश जैन (गिन्नी ग्रुप) ग्रुप) आकाश कोल ,धर्मेंद्र सिनकेम, हर्ष तृप्ति जैन, रानी अशोक डोषी अक्षय कासलीबाल, राहुल स्पोर्ट्स सोरभ बड़जात्या, संजय जैन ललितपुर सहित अनेक अन्य दानवीरों के त्याग, सेवा और उदारता की भी भूरि-भूरि प्रशंसा हुई। वक्ताओं ने कहा कि धन तभी सार्थक है जब वह धर्म के चरणों में समर्पित होकर असंख्य आत्माओं के कल्याण का माध्यम बने। इन पुण्यात्माओं ने अपने आचरण से इस सत्य को सिद्ध कर दिया।सामूहिक साधना का प्रतिफल धर्म प्रभावना समिति ने कहा कि इंदौर के हजारों भक्तों की उपस्थिति, सहयोग और समर्पण के बिना इतिहास का यह स्वर्णिम अध्याय संभव नहीं था। यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि संपूर्ण भक्त परिवार की सामूहिक साधना और सेवा का प्रतिफल है। इस अवसर पर मुनि श्री ने मुख्य कलश पुनयार्जक सपना मनीष गोधा एवं आनंद नवीन गोधा को परम चक्रवर्ती की उपाधि से विभूषित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन, भुपेंद्र जैन रविंद्र जैन, भोपाल कमल जैन, प्रदीप चौधरी राजीव जैन पार्षद एवं महिला परिषद् संभाग अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन,सरला सामरिया, साधना दगडे आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित थे।
समारोह का संचालन अनुराग जैन एवं ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश ने किया

