Headlines

सभी अधिकारी/कर्मचारी मिल करें काम ताकि लक्ष्यों की शत-प्रतिशत हो उपलब्धि- डॉ. सागर

ग्वालियर – ग्वालियर जिले में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चलाये जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने शनिवार को शहरी क्षेत्र ग्वालियर एवं ग्रामीण क्षेत्र के चारों ब्लाकों की समीक्षा की, जिसमें उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि शासन ने जो ग्वालियर जिले को स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के ल‌क्ष्य दिये हैं उन्हें हर हालत में पूरा करना है हमारे ग्रामीण क्षेत्र के अन्तिम छोर पर रह रहे हर ग्रामीण जन को स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ देना है इस हेतु सम्बंधित अधिकारी/ कर्मचारी कार्ययोजना बनाकर एवं समन्वय से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि कोई भी काम जन सेवा से बड़ा नहीं है हमारा सौभाग्य है कि हमें स्वास्थ्य विभाग में नौकरी एवं मानव की सेवा करने का अवसर मिला है उन्होंने आगे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सेवा भाव से हर अधिकारी/कर्मचारी महत्वपूर्ण है क्योंकि हर छोटा बड़ा काम एक दूसरे के बिना पूरा नहीं हो सकता इसलिए मेरी नज़र में हर अधिकारी/कर्मचारी महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सभी मिलकर शासन के आदेशानुसार काम करेंगे एवं मुझे शिकायत का मौका नहीं देंगे, अगर आपकी कोई समस्या है और निराकरण नहीं हो पा रहा तो आप मुझसे सीधे आकर मिल सकते हैं।
बैठक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शहरी क्षेत्र के एवं ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share