Headlines

सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव व सांसद जितेंद्र दोहरे ने किया सफारी पार्क का भ्रमण

इटावा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव एवं सांसद जितेंद्र दोहरे ने शनिवार को इटावा सफारी पार्क पहुंचकर सफारी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सफारी निदेशक अनिल पटेल के साथ शेरों सहित विभिन्न वन्य जीवों को नजदीक से देखा और उनके संरक्षण एवं देखभाल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
भ्रमण के दौरान सफारी निदेशक अनिल पटेल ने अतिथियों को सफारी पार्क में संचालित व्यवस्थाओं, वन्य जीवों के संरक्षण, सुरक्षा एवं पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिवपाल सिंह यादव और सांसद जितेंद्र दोहरे ने सफारी में किए जा रहे संरक्षण कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इटावा सफारी पार्क प्रदेश की महत्वपूर्ण पर्यटन एवं वन्यजीव संरक्षण स्थली है, जो न केवल पर्यटकों को आकर्षित कर रही है, बल्कि वन्य जीवों के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रही है। भ्रमण के दौरान उन्होंने शेरों सहित अन्य वन्य जीवों को देखा और उनके स्वास्थ्य एवं रखरखाव की जानकारी भी प्राप्त की।

Please follow and like us:
Pin Share