Headlines

थाना ऊसराहार का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण दिए दिशा-निर्देश

इटावा-ऊसराहार थाना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। थाना प्रभारी कार्यालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी आवास, भोजनालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा संबंधित प्रभारी से व्यवस्थाओं एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं जनसुनवाई संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण कर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्या उपस्थित रहे ।

Please follow and like us:
Pin Share