इटावा-सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से तहसील ताखा पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने प्रत्येक शिकायत का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया।
अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं का पारदर्शी एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम व एसएसपी ने ताखा तहसील में सुनीं जन समस्याएं

