Headlines

दरगाह वारसी में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने टीम के साथ दी हाजिरी

इटावा। गम के प्रतीक मोहर्रम के अवसर पर भाजपा नेताओं ने दरगाह अबुल हसन शाह वारसी कटरा सहाब खां में हाजिरी देकर देश मे अमनचैन की दुआ की।
जिलाध्यक्ष भाजपा अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, सीपू चौधरी एडवोकेट, कल्लू गुप्ता, जबर सिंह सभासद, इरशाद अली टिंकू
के साथ दरगाह अबुल हसन शाह वारसी पहुंचे। और हाजिरी देकर दुआ मांगी। दरगाह अबुल हसन शाह वारसी के सेक्रेटरी हसनैन वारिस (हनी)ने )भाजपा नेताओं का स्वागत कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। दरगाह वारसी के सेक्रेटरी हसनैन वारिस (हनी‌ )ने आए हुए सभी लोगों से मोहर्रम की 8 तारीख को उठने वाले कदीमी मेहंदी ‌जुलूस में सभी को शामिल होने की अपील की इस अवसर पर शहजाद वारिस एडवोकेट, दानिश हुसैन वारसी, रईसउद्दीन वारसी, इलियास वारसी, राजू, शेख़ मुनीर हसन वारसी, फरीद वारसी, गफ्फार वारसी, जलील वारसी, नवाज़ वारिस एडवोकेट, ज़ैद वारसी, हाफिज हुसैन वारसी, इमरान वारसी व दरगाह वारसी का स्टाफ मौजूद रहा।

Please follow and like us:
Pin Share