ग्वालियर – ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यालय को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सिहारन कालोनी ब्लॉक भितरवार की प्रसूता को प्रसव पीड़ा हुई जिस पर प्रसूता के परिजनों द्वारा दिनांक 18.02.2026 को 108 पर कॉल कराया गया लेकिन कॉल सेंटर भोपाल से 108 एम्बुलेंस बिजी (अन्य केस में व्यस्त ) बताई गई, जिस पर परिजनों लोडिंग ऑटो वाहन से सीएचसी भितरवार प्रसव हेतु ले गए लेकिन अस्पताल पर पहुंचने पर सिस्टर 10 मिनिट लेट आई जिस कारण प्रसव लोडिंग ऑटो में ही हो गया ऐसा प्रसूता के परिजनों द्वारा बताया गया ।
उक्त स्थिति को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने 2 सदस्यी जांच टीम गठित कर दी है, उन्होंने बताया कि जो भी कर्मचारी जांच में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।

