Headlines

एडीएम की स्वास्थ्य अधिकारियों को हिदायत, एनक्यूएएस में पास हो जिला चिकित्सालय

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर संचालन किया जा रहा है, चिकित्सा के क्षेत्र में NQAS ( National Quality Assurance Standards ), “राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक” कहा जाता है। यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं (जैसे जिला अस्पताल, पीएचसी) की गुणवत्ता को सुधारने और मान्यता देने के लिए स्थापित एक ढांचा है। जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर को उक्त “राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक” के अनुरूप है कि नहीं जिसे देखने हेतु केन्द्र सरकार की टीम 28 फरवरी 2026 को जिला चिकित्सालय मुरार का भ्रमण करेगी , जिला चिकित्सालय मुरार “राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक” में पास हो इसी उद्देश्य से 9 फरवरी को एडीएम कुमार सत्यम ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि हर सम्भव जिला चिकित्सालय मुरार को”राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक” में पास कराना है जिस सम्बन्ध में आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए थे, जिला चिकित्सालय में कितना सुधार हुआ इसे देखने सोमवार को फिर जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर का निरीक्षण करने एडीएम कुमार सत्यम पहुंचे, उन्होंने सम्बंधित सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की बैठक ली एवं कठोर शब्दों में निर्देश दिए की हर हालत में जिला चिकित्सालय को “राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक” में पास कराना है जिस क्षेत्र में भी कम अंक आयेंगे उस क्षेत्र से संबंधित सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Please follow and like us:
Pin Share