ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को सीएमएचओ कार्यालय की टीम ने 6 आंखों की दुकानों पर कार्यवाही की , ज्ञात रहे कि पिछले शुक्रवार को उनकी टीम ने 6 आंखों की दुकानों पर कार्यवाही की थी एवं नियमानुसार टीम ने नेत्र सहायक का डिप्लोमा एवं उनका पंजीयन देखा जिस कुछ आंखों की दुकान के संचालको ने कहा कि घर पर सभी कागज रखे हैं कुछ ने कहा भाई आ रहा है वह बतायेंगे, इस पर टीम ने कहा कि सीएमएचओ कार्यालय में सभी दस्तावेजों की प्रति जमा करें ताकि उनकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा सके, वही बहाना सोमवार को भी दूसरी 6 आंखो के दुकानदारों ने बनाया जिन्हें टीम ने सीएमएचओ कार्यालय में दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए।
सोमवार को इन आंखों की दुकानों पर हुई कार्यवाही –
1- न्यू विकास ऑप्टिकल गोले का मन्दिर ग्वालियर।
2- दीपक ऑप्टिकल गोले का मन्दिर ग्वालियर।
3- अपोलो ऑप्टिकल पटरी रोड (भिण्ड रोड ) ग्वालियर
4- महादेव ऑप्टिकल कुशवाह मार्केट डी.डी.नगर ग्वालियर।
5- श्री गंगा ऑप्टिकल कुशवाह मार्केट डी.डी.नगर ग्वालियर।
6- दा ऑप्टिकल स्टोर महाराजा काम्प्लेक्स डी.डी.नगर ग्वालियर।
उक्त कार्यवाही करने वाली टीम में डॉ. हर्षराज सिंह चौहान नेत्र रोग विशेषज्ञ, श्री मृगांक ढेगुला नेत्र सहायक, शाखा प्रभारी श्री संजीव शर्मा शामिल थे।

