चांदनी चौक नई दिल्ली के सांसद प्रवीन खंडेलवाल मुख्य अतिथि, कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान ने की अध्यक्षता, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, संत कृपाल सिंह जी महाराज, पूर्व आईएएस शेलवाला मार्टिन, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त सत्यवर्धन गौतम, स्वदेशी जागरण मंच के सीईओ साकेत सिंह राठौर विशिष्ठ अतिथि के रूप में रहे उपस्थित।
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट महिला विंग द्वारा जीवाजी क्लब में एक नया नवाचार प्रस्तुत किया गया। ‘दादी-नानी’ की रसाई से व्यंजनों का मेला लगाया गया। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के स्टॉल लगाये गये और उनका आनंद शहरवासियों ने लिया। 100 साल से अधिक पुराना महाराष्ट्रियन व्यंजन, लेह लद्धाख के पेय पदार्थ, 60 साल से पुरानी हिन्दी कढ़ी आर्कषण का केन्द्र रही। मेले का शुभारंभ खाने-पीने में देश का सरताज चांदनी चौक और चांदनी चौक के सांसद कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडलेवाल जी ने उद्घाटन करते हुये इस अभिनव प्रयोग को एक से 4 मई तक भारत मंडपम नई दिल्ली में अयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव में शामिल करने का आस्वाशन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान ने कहा कि अक्टूबर माह में मेरे मन में यह नवाचार करने का मन आया और कैट की महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. गरिमा वैश्य, राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन से चर्चा कर इस आयोजन को करने का आग्रह किया। मुझे खुशी है कि कैट ने उस विचार को धरातल पर उतारा और गृहणि एवं महिला उद्यमी जो कि व्यंजन बनाने में महारत हासिल है उन्होंने मिलकर इस अयोजन को सार्थकता प्रदान की। भविष्य में हम जो नाईट बाजार लगायेंगे उसमें कैट की महत्वण्पर्ण भूमिका रहेगी।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय को अतिथियों ने स्वच्छता एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करनेे के लिये पुरस्कृत किया। क्षेत्रीय आयुक्त सत्यवर्धन ने ऐसे नवाचार का शहर में होना चाहिये। इसके लिये सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र है। संत कृपाल सिंह जी महाराज, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, पूर्व आईएसएस अधिकारी शेलवाला मार्टिन ने स्टॉल धारकों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किये। कैट महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. गरिमा वैश्य, कार्यक्रम संयोजक रेनू गोयल, स्वदेश्ी जागरण मंच के सीईओ साकेत सिंह राठौर, सुधीर भदौरिया, सीमा भदौरिया, अशोक गोयल, तरूण गोयल, ज्योति गोले, राजेश ऐरन, जीवाजी क्लब के सचिव संजय वर्मा, तन्वी खंडेलवाल, नीता छापड़िया एवं अन्य कैट पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन एवं जिला महामंत्री विवेक जैन ने किया। मॉर्निंग स्टार स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की। संास्कृतिक कार्यक्रम हुये। कार्यक्रम को भव्यता सभी स्टॉल धारकों ने विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में खड़े होकर अपने उत्पादों को विक्रय कर किया।

