महाशिवरात्रि पर 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का आयोजन

इटावा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में पक्का तालाब पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं सामूहिक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए, महापुरुषों के नाम पर 20 वाहिनीं बनाई गई। कार्यक्रम में भक्तों को 551 (तसला) पात्रों में पार्थिव शिवलिंग निर्माण के लिए मिट्टी, पूजन सामग्री, एवं रुद्राभिषेक हेतु दूध, पंचामृत इत्यादि उपलब्ध कराया गया। विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में विधि पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक हुआ। विहप धर्माचार्य संपर्क प्रमुख आचार्य साकेत बिहारी ने विधि पूर्वक रुद्राभिषेक कराया। विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, कालीबाड़ी के महंत श्री श्री 1008 सुबोधानंद महाराज, ज्योर्तिमठ बद्रिकाश्रम हिमालय के दंडी स्वामी अच्च्युतानंद सरस्वती, कालेश्वर मंदिर पंचनद के महंत स्वामी विश्वात्मा वन के आशीर्वचन भक्तों को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि कलयुग में पार्थिव शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राभिषेक विशेष फलदायी है। कार्यक्रम में पंकज तिवारी, राम शरण गुप्ता, जितेंद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष भक्तगण मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं विहिप जिलाध्यक्ष अमित दीक्षित, विहिप के प्रांत सह मंत्री अवधेश भदौरिया, जिला मंत्री भानु प्रताप सिंह, जिला संयोजक अभिनय चौधरी, जिला समरसता प्रमुख कुश त्रिपाठी और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Please follow and like us:
Pin Share