मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति के तहत रौन में संवेदीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भिण्ड 09 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति के तहत जनपद रौन के शाइनिंग ग्लोरियस पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना, आउटरीच कार्यकर्ता दीपेंद्र शर्मा,…

