कांग्रेस नेताओं ने गांधी प्रतिमा पर रखा उपवास

इटावा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मो. राशिद की उपस्थिति में नेताओं ने शास्त्री चौराहा स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया और मनरेगा से गांधी जी नाम हटाए जाने के विरोध में एक दिवसीय उपवास प्रदर्शनी स्थित गांधी प्रतिमा के पास रखा।
इस अवसर पर सचिन शंखवार के संयोजन में रामधुन के साथ मनरेगा विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पूर्व प्रत्याशी कोमल सिंह कुशवाहा, पीसीसी अरुण यादव, प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अंबुज त्रिपाठी, जिला महामंत्री अनूप सिंह परमार, करण सिंह राजपूत, भरथना ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष जसवन्तनगर लालमन बाथम, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शौजब रिजवी, कुसुमलता उपाध्याय, अनुराग कर्ण, सोहेल वारसी, डॉ. झाबाबू लाल कुशवाहा, मोहित बाथम, मानसी बाथम, मोनिका बाथम, मनोज बाथम आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share