Headlines

डेल कार्नेगी सर्टिफाइड ट्रेनर बने मुकेश थिरानी

ग्वालियर। वरिष्ठ सॉफ्ट एवं बिहेवियरल स्किल्स ट्रेनर मुकेश थिरानी ने अपने प्रशिक्षण करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मुंबई में 16 से 18 सितंबर 2026 तक आयोजित ‘डेल कार्नेगी प्रोग्राम फॉर ट्रेनिंग एक्सीलेंस’ सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्रतिष्ठित डेल कार्नेगी संस्थान से सर्टिफाइड ट्रेनर की मान्यता प्राप्त की है। लंदन मुख्यालय वाला यह संस्थान सॉफ्ट एवं बिहेवियरल स्किल्स के प्रशिक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है।

तीन दशक से अधिक का प्रशिक्षण अनुभव रखने वाले थिरानी वर्तमान में प्रेम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड में ग्रुप एडवाइजर – लर्निंग एंड डेवलपमेंट के पद पर कार्यरत हैं। वे सॉफ्ट एवं बिहेवियरल स्किल्स के फ्रीलांस ट्रेनर भी हैं। इसके अतिरिक्त वे जेसीआई यूनिवर्सिटी, यूएसए से सर्टिफाइड नेशनल ट्रेनर एवं एक्सेल ग्रेजुएट हैं।

सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय थिरानी वर्तमान में रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर के बोर्ड में डायरेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share