इटावा। समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक शहर के बीकानेर रेस्टोरेंट में प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी राहुल गुप्ता ‘गींजा’ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी इटावा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ रहे। अतिविशिष्ट अतिथि सपा जिला महासचिव वीरू भदौरिया, प्रमुख शिक्षाविद अतिवीर सिंह यादव, जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता ‘विक्की’, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर भोजवाल तथा छात्र सभा जिलाध्यक्ष रवि यादव रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद शहर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी तरुण जैन के आकस्मिक निधन पर उपस्थित व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।बैठक में विशेष आमंत्रित अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. कुमार मनोज की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनके शामिल होने से कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भी देखने को मिला। उपस्थित व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। डॉ. कुमार मनोज ने अपने संबोधन में सामाजिक सरोकारों और वर्तमान परिस्थितियों पर विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने व्यापारियों से जुड़े मुद्दे उठाते हुए कहा कि व्यापारी हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए संगठन का विस्तार जरूरी है। कई वक्ताओं ने भाजपा सरकार की व्यापारिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।बैठक के दौरान भाजपा छोड़कर आए मंडल मंत्री गौरव सोनी को समाजवादी व्यापार सभा में शामिल कराया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ एवं अतिविशिष्ट अतिथि वीरू भदौरिया ने सपा इटावा विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत ‘डुल्ले’ की उपस्थिति में गौरव सोनी को मनोनयन पत्र सौंपकर जिला सचिव की जिम्मेदारी दी।संगठन विस्तार के क्रम में प्रतिष्ठित व्यापारी एवं बलदेव मिष्ठान के संचालक शरद यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। देवेंद्र यादव स्वर्णकार, पूरन सिंह यादव एवं अभिषेक यादव को भी जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सौरभ वर्मा को संगठन मंत्री/मीडिया प्रभारी, अहान अंसारी जसवंतनगर को जिला सचिव तथा प्रिंस यादव को प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।बैठक को संबोधित करते हुए शुभम होटल के स्वामी पावेंद शर्मा, व्यापारी नेता आकाशदीप जैन, सपा जिला सचिव प्रवीण कुशवाह, ब्रजकिशोर वर्मा, आलोक पटेल, राजेश सोनी, त्रिभानु राज सिंह, जितेंद्र सोनी, सौरभ वर्मा, विनीत सोनी, राजीव यादव, प्रिंस यादव एवं श्रीपत वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने व्यापारियों की समस्याओं और संगठन की भूमिका पर अपने विचार रखे।इस अवसर पर ज्ञान सिंह तोमर, जैनुल आब्दीन, सर्वेश जोशी, साजिद अली अशरफी, दिलशाद पहलवान, शाह खालिद, शिवम वर्मा, आसिफ वारसी, मनोज गुप्ता, धीरेन्द्र गुप्ता, श्रीकांत वर्मा, प्रमोद कुदेशिया, कन्हैया यादव, सुरेंद्र यादव ‘भल्लू’ पूर्व सभासद, संतोष राजपूत, जेई साहब अनिल सोनी, पंकज वर्मा, आनंद सोनी, आकाश सोनी ‘लल्ला’, सूरज वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन समाजवादी व्यापार सभा के महामंत्री हरीश जौहरी ने किया।
व्यापारियों ने भरी हुंकार, भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

