ग्वालियर। स्वदेशी जागरण मंच, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘दीपोत्सव 2026 स्वदेशी मेला’ की तैयारियों को लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े कारोबारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले में ऑटोमोबाइल क्षेत्र की व्यापक भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वदेशी मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर की करीब 30 दुकानें एवं स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े व्यवसायियों द्वारा मेले के दौरान ग्राहकों को विशेष छूट एवं आकर्षक ऑफर भी दिए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि ऑटोमोबाइल सेक्टर की भागीदारी से मेले में आने वाले लोगों को वाहनों, ऑटोमोबाइल उत्पादों एवं संबंधित सेवाओं की जानकारी और सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। व्यापारियों ने मेले में सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक सहयोग देने पर भी सहमति जताई।
बैठक में मेला विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक जादौन, स्वदेशी मेला संयोजक आर.पी. माहेश्वरी एवं भूपेंद्र जैन, प्रांत पर्यावरण प्रमुख नवीन दुबे, प्रांत सहसंयोजक राकेश शर्मा, प्रांत विचार प्रमुख आदेश शर्मा, प्रांत प्रचार विभाग प्रमुख कुलदीप भारद्वाज, जिला संयोजक लश्कर सुधीर भदौरिया, जिला संयोजक ग्वालियर लोकेन्द्र राजपूत, मेला सह संयोजक मुकेश अग्रवाल, रमेश दुबे, विभाग संयोजक सर्वेश दीक्षित, विभाग पूर्ण कालिक धर्मेंद्र शर्मा, शिवेंद्र कौरव, श्याम गुप्ता, हरिकांत समाधिया, उमेश गुप्ता, योगेश किशोर मित्तल, रश्मि अग्रवाल, रोली श्रीवास्तव एवं शीतल जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं ऑटोमोबाइल क्षेत्र से कौशल साहू (कैट), संजय साहू (ए.एस. मोटर्स), कुलजिंदर सिंह (तपन अंकाड़ हीरो), मयंक गुप्ता (एमजी ऑटो व्हील्स प्रा. लि.) एवं चंद्रा कृष्णा (बिग बॉयज) सहित अन्य कारोबारी एवं प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।
बैठक में स्वदेशी मेले को भव्य एवं सफल बनाने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों और कारोबारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। आयोजकों ने कहा कि मेले में विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों की भागीदारी से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारियों को अपने उत्पाद एवं सेवाएं आमजन तक पहुंचाने का बेहतर मंच मिलेगा।
स्वदेशी मेले में लगेंगी ऑटोमोबाइल सेक्टर की करीब 30 दुकानें, ग्राहकों को मिलेगी विशेष छूट

