Headlines

पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

ग्वालियर – ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को संचालित किया जा रहा है ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी / सक्षम प्राधिकारी अधिकारी पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट जिला सलाहकार समिति
डॉ.एम.एस.सागर ने बताया कि शुक्रवार को पीएनडीटी एक्ट जिला सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को सीएमएचओ कार्यालय में सम्पन्न हुई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने कहा कि निरीक्षण दल नियमित अल्ट्रासोनोग्राफी सेन्टरों का नियमित निरीक्षण करें एवं पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट सलाहकार समिति की नोडल अधिकारी इसकी मोनीटरिंग करें, बैठक में समिति ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, बैठक में डॉ.बिन्दु सिंघल ( आमंत्रित सदस्य ) डॉ. स्वेच्छा दंडोतिया सभापति पीसीपीएनडीटी एक्ट जिला सलाहकार समिति, नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी एक्ट डॉ.दीपाली माथुर तथा अन्य समिति सदस्य ,डॉ.मनोज सेमिल, डॉ. पंकज यादव , डॉक्टर हरेंद्र सिंह के अलावा जिला जिला मीडिया अधिकारी श्री आई.पी. निवारिया व शाखा प्रभारी श्री संजय जोशी उपस्थित थे ।

Please follow and like us:
Pin Share