Headlines

स्वास्थ्य विभाग ने ” सेवा संकल्प अभियान” के प्रथम दिवस की विभिन्न गतिविधियां

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में माननीय प्रधानमंत्री जी श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर 2026 के अवसर पर 17 सितंबर 2026 से 17अक्टूबर 2826 तक चलने वाले
” सेवा संकल्प अभियान” के प्रथम दिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ” सेवा संकल्प अभियान” के प्रथम दिवस स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिनमें जिले में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर में आयोजित रक्तदान शिविर में संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री एवं ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान सहित अन्य रक्त दाताओं ने 546 यूनिट रक्तदान किया, साथ ही शासकीय अस्पतालों में योगा भी कराया गया, सिविल अस्पताल में डॉक्टर बिन्दु सिंघल ने भी योगा कराया और मरीज के परिजनों को स्वस्थ रहने के लिए योगा का महत्व बताया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सागर ने भी जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर में नशामुक्ति के लिए स्वास्थ्य अधिकारीयों/कर्मचारियों और आमजन को शपथ दिलाई, वहीं शाम 7 बजे शासकीय अस्पतालों एवं नर्सिंग होमों में दीपक जलाकर दीपदान किया, वहीं आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों के घर दीप जलाकर दीपदान किया,उन्होंने बताया कि दिनांक 17 अक्टूबर 2026 तक स्वास्थ्य शिविर, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, विकलांग बन्धुओं के लिए विकलांग प्रमाण पत्र शिविर आदि गतिविधियां की जायेंगी।

Please follow and like us:
Pin Share