इंदौर- परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के तेजस्वी शिष्य, जगत वंदनीय तीर्थ चक्रवर्ती मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर महामुनिराज के पावन संसघ सान्निध्य में एवं ब्रह्मचारी प्रदीप भैया “सुयश” के कुशल निर्देशन में बाल ब्रह्मचारी श्री मनीष भैया सांसारिक मोह-माया को त्यागकर, वैराग्य के उज्ज्वल पथ पर अग्रसर होते हुए पूज्य मुनिसंघ में नवदीक्षित होने जा रहे हैं। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि यह केवल एक गृह-त्याग नहीं, अपितु आत्मा के उत्थान का महामहोत्सव है। यह केवल एक प्रवेश नहीं, अपितु वैराग्य संयम और साधना की ज्योति का प्रज्वलन है।इस पुण्य-पावन अवसर पर दिनांक: 29 जुलाई 2026, बुधवार समय: सायं 7:00 बजे से दलाल बाग, से छत्रपति नगर से तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय तक भव्य बिनोली वैराग्य की बारात शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। ध्वजा-पताका, मंगल ध्वनि और धर्म घोष के साथ निकलने वाली यह शोभायात्रा धर्म नगरी इंदौर के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित होगी। आप सभी धर्मप्रेमी श्रावक-श्राविकाओं से करबद्ध निवेदन है कि आप सपरिवार, इष्ट-मित्रों सहित पधारकर इस अलौकिक एवं ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। अपने शुभ भावों और अनुमोदना से इस वैराग्य पथ को बल प्रदान कर पुण्यार्जन के भागीदार बनें। जिस घर में दीपक जले वैराग्य का, वह घर तीर्थ बन जाता है।सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर, ने समाज जन से आह्वान करते हुए सभी को आमंत्रित किया गया।
वैराग्य की वीणा बजेगी… गृह-त्याग का इतिहास रचा जाएगा

