Headlines

इटावा रेलवे स्टेशन का फ्रेंड्स कॉलोनी की ओर दूसरा गेट तैयार; लाइन पर वासियों को मिलेगा बड़ी सुविधा का लाभ

इटावा-इटावा रेलवे स्टेशन के फ्रेंड्स कॉलोनी की ओर बनाए गए दूसरे प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। नया प्रवेश द्वार पूरी तरह तैयार बनने के कगार पर है। शीघ्र ही इसके आधिकारिक शुभारंभ की घोषणा की जाएगी। लाइन पार वासियों को इस घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रवेश द्वार के प्रारंभ होने से फ्रेंड्स कॉलोनी, भरथना रोड, विजयनगर चौराहा, पचावली,दतावली सहित आसपास के क्षेत्रों में बसने वाले तमाम यात्रियों को रेल यातायात की सुविधा का बड़ा लाभ मिलेगा। इस प्रवेश द्वार के शुरू होने से सबसे बड़ा लाभ दिव्यांगजनों एवं बुज़ुर्ग यात्रियों को मिलेगा। यह द्वार उन्हें रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में बहुत सहायता करेगा।अब लाइन पार रहने वाले व्यक्तियों को स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार तक लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा;जिससे समय और दूरी दोनों की बचत होगी।स्थानीय लोगों में नए गेट के जल्द शुरू होने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
क्षेत्रवासियों का मानना है कि दूसरे प्रवेश द्वार के खुलने से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही अधिक सुगम होगी और यातायात का दबाव भी कम होगा। अतः सभी को इसके शीघ्र ही सुचारू रूप से शुभारंभ होने का इंतज़ार है।

Please follow and like us:
Pin Share