Headlines

मुनि श्री भाव सागर महाराज जी का ससंघ का 2 अगस्त को होग नगर प्रवेश, जैन समाज ने सीओ आयुषी सिंह को दिया निमंत्रण

जसवंतनगर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जैन बाजार, में 2 अगस्त 2026 से परम पूज्य श्रमण मुनि श्री भाव सागर जी महाराज (ससंघ) के वर्षायोग 2026 का शुभारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर भव्य मंगल प्रवेश, मंगल कलश स्थापना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) जसवंतनगर आयुषी सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें वर्षायोग कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम की रूपरेखा से भी अवगत कराया।सीओ आयुषी सिंह ने कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर यातायात व्यवस्था की निगरानी के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।इस मौके पर चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष रोहित जैन, कोषाध्यक्ष विवेक जैन, महामंत्री आशीष जैन सह कोषाध्यक्ष मोहित जैन, पत्रकार चेतन जैन मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share