Headlines

नई दिल्ली की छात्र संसद में इटावा के प्रखर चौहान व रितिका सेंगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

नई दिल्ली/इटावा-नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय दिल्ली छात्र संसद में इटावा के प्रखर चौहान एवं रितिका सेंगर ने प्रभावशाली सहभागिता निभाते हुए जनप्रतिनिधियों की भूमिका में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रखर चौहान ने सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा रितिका सेंगर ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का प्रतिनिधित्व करते हुए संसदीय बहस में तार्किक एवं प्रभावशाली विचार रखे। कार्यक्रम का मुख्य विषय “Transition and Transformation After 2014” रहा, जिस पर दोनों ने सुशासन, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।दोनों प्रतिभागियों की प्रभावशाली वक्तृत्व शैली और विषय की गहन समझ की उपस्थित सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों एवं निर्णायकों ने सराहना की। यह आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share