Headlines

एसएसपी के निर्देशन में जनपदभर में पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की हुई चेकिंग

इटावा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सोमवार को जनपद के सभी थाना प्रभारियों, थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान बाजारों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के साथ आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने की अपील की।

Please follow and like us:
Pin Share