Headlines

भारत रत्न से सम्मानित महान वैज्ञानिक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की मनाई गई पुण्यतिथि

इटावा। देश के 11 वें राष्ट्रपति महान वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि पर शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में ज़िला कांग्रेस कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्टी से पहले डॉक्टर अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी कांग्रेस जनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने गोष्टी को संबोधित करते हुए कहा कि देश के राष्ट्रपति पद को सुशोभित करने वाले डॉक्टर कलाम का नाम देश के रक्षा क्षेत्र से जुड़े इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि “मिसाइल मैन” के नाम से विख्यात डॉक्टर अब्दुल कलाम ने देश को “पृथ्वी” और “अग्नि” जैसी अद्भुत मिसाइलें दी। शहर अध्यक्ष ने कहा कि क्या किसी ने सोचा था कि एक पेपर बेचने वाला लड़का एक दिन दुनियां का महान वैज्ञानिक और भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश का राष्ट्रपति बनेगा। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सदैव देश और संविधान की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए।गोष्ठी में भाग लेने वालों में संजय दोहरे, अरुण यादव, शोजब रिज़वी, सुरेंद्र सिंह चौहान, सरवर अली, अंसार अहमद, इंतिखाब आलम, नसीम मुल्लाजी, आज़ाद अहमद, इमरान अंसारी, मोहम्मद आदिल, सोहेल वारसी, सरताज अहमद एवं फैसल अहमद सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित र

Please follow and like us:
Pin Share