ग्वालियर। गत दिवस मुरार के बंशीपुरा में हुई आगजनी में जिन व्यापारियों का नुकसान हुआ है। कैट प्रतिनिधिमंडल आज वहां पहुंचा और पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात की। कैट के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री रामकुमार गोयल, सहमहामंत्री डॉ. सौरभ खंडेलवाल ने व्यापारी श्री प्रदीप गुप्ता एवं अन्य से मुलाकात की और आगजनी में जो नुकसान हुआ है उसका अवलोकन किया। कैट ने मांग की है कि पीड़ित व्यापरियों का बीमा भी है अतः उन्हें बीमा के माध्यम से क्लेम लेने हेतु शासन सहयोग करें एवं जिन व्यापारियों का अग्नि बीमा नहीं है उन्हें शासन अपने स्तर पर मदद करें। साथ ही पदाधिकारियों ने कहा कि कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान ने आगजनी को लेकर जो फायर मेला लगाया था कैट शीघ्र ही इस प्रकार का आयोजन पुनः ग्वालियर में करेगा। व्यापारियों को अगजनी के बचाव के लिये आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगाने चाहिये एवं उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण भी लेना चाहिये।


