मुरैना/दिल्ली (मनोज जैन नायक) सन्मति फाउंडेशन ट्रस्ट दिल्ली द्वारा आयोजित अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस के भव्य समारोह में 12 जुलाई को सजातीय होनहार प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को आचार्य सन्मति सागर अवॉर्ड वितरित किए जायेंगे । दिगम्बर जैसवाल जैन समाज की सेवाभावी संस्था सन्मति फाउंडेशन का बहुप्रतीक्षीत कार्यक्रम अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस का आयोजन 12 जुलाई को विस्ता बैंकट, पैसिफिक मॉल साहिबाबाद दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।
सन्मति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन मधुवन द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार परम पूज्य गुरुदेव सिंहरथ प्रवर्तक, त्रिलोकतीर्थ प्रणेता, छाणी परम्परा के पंचम पट्टाचार्य समाधिस्थ विद्याभूषण सन्मति सागरजी महाराज के आशीर्वाद से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार 12 जुलाई को दिल्ली में आयोजित सन्मति फाउंडेशन के वार्षिक साधारण सभा के साथ ही चयनित सजातीय होनहार प्रतिभाशाली बच्चों को सन्मति सागर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
सन्मति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि अम्बाह नगर पालिका की अध्यक्षा श्रीमती अंजली जिनेश जैन अम्बाह, अमरचंद जैन ग्वालियर, वीर शिक्षा सेवा समिति के महामंत्री डॉ. मुकेश जैन ग्वालियर सम्मिलित होगें । इस मौके पर ट्रस्टी, महक परिवार के मुखिया स्व. गणेशीलाल जैन का मरणोपरांत एवं ट्रस्टी अनिलकुमार जैन नोएडा का बहुमान भी किया जाएगा ।
अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस समारोह में कक्षा 12 के चयनित तीन टॉपर छात्र अन्तरा जैन शिवपुरी, सोना जैन आगरा, दृष्टि जैन आगरा एवं कक्षा 10 के चयनित तीन टॉपर छात्र निरेक निमेय जैन दिल्ली। आरव जैन हिंडोन सिटी, दिव्य जैन मुरैना को आचार्यश्री सन्मति सागर अवॉर्ड प्रदान किए जायेंगे । इन प्रतिभाशाली बच्चों को क्रमशः 31000/-, 21000/-, एवं 11000/- नगद राशि के साथ स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं सन्मति सागर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा । उपरोक्त टॉपरों के अतिरिक्त भी 95% से अधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को 5100/- रुपए एवं स्मृति चिन्ह देकर सभी का बहुमान किया जाएगा । साथ ही दिल्ली एन सी आर के प्रतिभाशाली बच्चों एवं डॉक्टर्स, एमबीए, सीए, एडवोकेट्स, एथलीट्स एवं अन्य प्रतिभाओं को भी अवॉर्ड प्रदान किए जायेंगे ।
आचार्यश्री सन्मति सागर अवॉर्ड की राशि के चैक संजीव जैन राजीव जैन जनकपुरी एवं जितेन्द्रकुमार गौरव जैन लक्ष्मीनगर के सौजन्य से वितरित किए जायेंगे । भव्य समारोह में जिनवाणी स्थापना समस्त सन्मति फाउंडेशन महिला ट्रस्टियों द्वारा, चित्र अनावरण महेंद्रकुमार मधुवन, अनिलकुमार नोएडा, सीए कमलेश जैन गुरूग्राम, अजय जैन बॉबी, अशोक जैन गोविंदपुरी, सुनील जैन मधुवन, मनोज जैन करोलबाग, पवन जैन चावल वाले, सुदर्शन जैन बंटू, सुरेशचंद गुरुग्राम, सीए कपिल जैन दिल्ली, दीप प्रज्वलन राजेंद्र प्रसाद जैन नोएडा,अजीत जैन सफ़दर गंज, सुदीप जैन गुरुग्राम, सीए अजय जैन नोएडा, पवन जैन जीवन पार्क, मोहित जैन चीकू पटेल नगर, पारसमणि जैन नोएडा, सुरेशचंद जैन द्वारिका, गोकुलचंद जैन शकरपुर के कमलों द्वारा किया जाएगा ।
समारोह में मंच संचालन की जिम्मेदारी विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीमती नीरू जैन गणेश नगर दिल्ली को सौंपी गई है, साथ ही रेडियो एवं टीवी कलाकार श्रीमती बबीता जैन झांझरी अपनी संगीतमयी स्वर लहरी में विशेष प्रस्तुति देंगी ।
सन्मति फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव जैन जनकपुरी, महामंत्री श्रीमती लिली जैन, कोषाध्यक्ष संजीव जैन एवं सन्मति फाउंडेशन के शीर्ष नेतृत्व ने सभी ट्रस्टियों से सपरिवार, आमंत्रित अतिथियों एवं साधर्मी बंधुओं से समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।
विद्याभूषण सन्मतिसागर अवॉर्ड वितरण समारोह 12 जुलाई को होगा मुरैना के दिव्य जैन को मिलेगा अवॉर्ड

