Headlines

मुहर्रम का चांद दिखा इमामबाड़ों में कुरआनख्वानी का दौर शुरू

इटावा। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार मोहर्रम का चांद देखते ही नई साल का शुभारंभ हो गया। मुहर्रम का चांद देखते ही हजरत इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की यादगार में कुरानख्वानी और जिक्रे शहादतैन मजलिसौ का दौर इमामबाड़ों और मुस्लिम बस्तियों में शुरू हो गया।
दरगाह हजरतअबुल हसन शाह वारसी के सेक्रेटरी ने बताया हजरत इमाम हुसैन एवं शहीदाने कर्बला की यादगार में मोहर्रम की पहली तारीख से लेकर छठवीं मोहर्रम तक संजेरी (अलम-चैकियों) का जुलूस परंपरागत तरीके से उठाए जाएंगे, सातवीं मोहर्रम को सददे अलम चैकियां शहर के निर्धारित मोहल्लों से गुजरेगी तथा आठवीं मोहर्रम को हजरत कासिम की यादगार मैं दरगाह हजरत अबुल हसनशाह वारसी के इमामबाड़ा से मेहंदी जुलूस उठेगा और मोहर्रम की नवी तारीख को स्थानीय राजागंज चैराहा पर रात को ताजिए
एकत्रित होंगे तथा दसवीं मोहर्रम को स्थानीय कर्बला वॉइस ख्वाजा कब्रिस्तान पर ताजिए सुपुर्द ए खाक किए जाएंगे। दरगाह के सेक्रेटरी ने ताजियेदारों व संजेरी वालों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वह जो भी कार्य परंपरागत तरीके से करें उसकी सूचना जिला प्रशासन को अवश्य मुहैया करा दें।

Please follow and like us:
Pin Share