इंदौर
*महाराष्ट्र में तथ्यहीन मुद्दों पर जैन समाज का अपमान, नहीं सहेगा भारत वर्षीय जैन समाज। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई । एक तरफ तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा जैन समाज की सराहना के बाद भी सोशल मीडिया पर भेदभाव का आरोप महाराष्ट्र सरकार के प्रमुख पुलिस अधिकारी से सार्वजनिक बयान जारी करने की मांग
भारतवर्षीय जैन समाज एवं विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस @DGPMaharashtra* व @MumbaiPoliceसे सोशल मीडिया पर जैन समाज के विरुद्ध तथ्यहीन व अपमानजनक सामग्री पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। भारतवर्षीय जैन समाज एवं विश्व जैन संगठन, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis द्वारा स्वयं जैन समाज के देश की उन्नति, GDP में योगदान, निस्वार्थ समाज सेवा और अहिंसा के प्रचार की सराहना की जाती है। इसके बावजूद *
सोशल मीडिया का सहारा लेकर शांतिप्रिय जैन समाज के साथ तथ्यहीन मुद्दे उठाकर अपमानजनक रूप से भेदभाव किया जा रहा है। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन एवं प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने सरकार से मुख्य मांगें एवं समाज ने @CMOMaharashtra, @DGPMaharashtra, @CPMumbaiPolice, @MumbaiPolice को संबोधित कर मांग रखी कि:
1. जैन समाज विरोधी गतिविधियों पर त्काल सख्त कार्रवाई की जाए
2. प्रमुख पुलिस अधिकारी द्वारा सार्वजनिक बयान जारी कर समाज को न्याय प्रदान किया जाए।
इस संबंध में @BJP4India* और @BJP4Maharashtra को भी अवगत कराया गया है। संदर्भ: https://x.com/i/status/2067431600145776998
अहिंसा का संदेश
भारतवर्षीय जैन समाज ने कहा कि अहिंसा का पालन और प्रचार करने वाला जैन समाज राष्ट्र निर्माण में सहभागी रहा है। ऐसे समाज के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं है।
भारतवर्षीय जैन समाज ने महाराष्ट्र सरकार से मांगा न्याय

