भिण्ड 21 फरवरी 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड की अध्यक्षता में फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का अंतिम प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड सहित मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार भिण्ड जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली (अर्हता तिथि 01.01.2026) का अंतिम प्रकाशन आज 21 फरवरी 2026 को किया गया। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली की एक सूची सौंपी गई और विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
जिसमें विधानसभा क्षेत्र 09-अटेर में मतदान केन्द्र 300, पुरुष मतदाता 123772, महिला मतदाता 100231, थर्ड जेंडर 04, सर्विस वोटर 3444, विधानसभा क्षेत्र 10-भिण्ड में मतदान केन्द्र 321, पुरुष मतदाता 133565, महिला मतदाता 111654, थर्ड जेंडर 02, सर्विस वोटर 3052, विधानसभा क्षेत्र 11-लहार में मतदान केन्द्र 327, पुरुष मतदाता 135913, महिला मतदाता 111680, थर्ड जेंडर 07, सर्विस वोटर 866, विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव में मतदान केन्द्र 344, पुरुष मतदाता 146381, महिला मतदाता 118142, थर्ड जेंडर 01, सर्विस वोटर 2731, विधानसभा क्षेत्र 13-गोहद (अजा) में मतदान केन्द्र 296, पुरुष मतदाता 123912, महिला मतदाता 101574, थर्ड जेंडर 01, सर्विस वोटर 1017 हैं। जिले में कुल मतदान केन्द्र 1588, पुरुष मतदाता 663543, महिला मतदाता 543281, थर्ड जेंडर 15, कुल मतदाता 1206839 तथा सर्विस वोटर 11110 हैं।
निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत आज निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन सभी मतदान केन्द्रों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में किया गया है। निर्वाचक नामावली अवलोकन हेतु मतदान केन्द्र पर बीएलओ के पास, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध है। फोटो रहित मतदाता सूची मुख्य निर्वाचक पदाधिकारी म.प्र. भोपाल की बेवसाइट https://ceomadhyapradesh.nic.in पर अपलोड की गई है, जिसका अवलोकन आमजन द्वारा किया जा सकता है।
एसआईआर का कार्य हुआ पूर्ण, निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन

