Headlines

शत-प्रतिशत पूरी की जाए फार्मर रजिस्ट्री – कलेक्टर

भिण्ड 21 फरवरी 2026/ कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर, एसडीएम गोहद, एसडीएम अटेर, एसडीएम मेहगांव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शत-प्रतिशत पूरी की जाए। उन्होंने पटवारियों को फील्ड में उतरने का आदेश दिया, ताकि हर यूनिक लैंड रिकॉर्ड आइडेंटीफिकेशन जमीन का सत्यापन हो सके। पटवारी गांव-गांव जाकर किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। इसी प्रकार सभी तहसीलदारों को भी फील्ड विजिट करने और पर्याप्त समय देने के निर्देश दिए गए। एसडीएम को इन कार्यों की मॉनिटरिंग करने और प्रतिदिन प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने को कहा गया। कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि इन कार्यों में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपार्जन सत्र की तैयारियों पर भी कलेक्टर ने विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने गोदामों के रख-रखाव हेतु तत्काल चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही, व्यापारियों का पंजीयन बढ़ाने पर बल दिया, ताकि उपार्जन प्रक्रिया सुचारू रूप से चले।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण में 50 दिनों और 100 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय भूमि और चरनोई की जमीनों से अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया। सभी संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाने निर्देश दिए।

Please follow and like us:
Pin Share