भिण्ड 21 फरवरी 2026/ कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रेखा सोनी एवं श्रीमती रीना बंसल द्वारा दूध कारोबारियों एवं मावा निर्माण इकाईयों पर त्यौहार को देखते हुए नमूने एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई। जिसमें रामलाल सिंह परिहार ग्राम श्यामपुरा गोहद से दूध, इंद्रभान सिंह गुर्जर ग्राम हीरापुरा मेहगांव से दूध, श्याम शर्मा ग्राम भगवासा तहसील गोहद से दूध, शेर सिंह ग्राम सिलोली मेहगांव से दूध, देवेन्द्र सिंह भदौरिया ग्राम पर्रावन मेहगांव से घी व पनीर, राजवीर सिंह ग्राम अरेले का पुरा गोरमी से मावा व घी, गंगा सिंह ग्राम प्रतापपुरा गोरमी से मावा, अशोक सिंह नरवरिया ग्राम प्रतापपुरा गोरमी से मावा के नमूने जांच वास्ते लिए गए।
दूध एवं मावा विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापामार कार्रवाई

