ऑनलाइन ट्रेडिंग पर लगे रोक- आकाशदीप जैन

इटावा। भारतीय उधोग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर माँग करते हुये कहा सरकार ने व्यापारी हित मे अनेक महत्वपूर्ण कदम जैसे आपराधिक मनोवृत्ति पर अंकुश लगाने इंफ्रास्ट्रक्चरमें सड़क विद्युत व्यवस्था पर प्रशंसनीय कार्य किये हैं। लेकिन ऑनलाइन ट्रेडिंग रिटेल ट्रेड से भारत की मध्यम एवं लघु रिटेल ट्रेड्स का व्यापार समाप्ति की ओर होता जा रहा है जबकि रिटेल व्यापार व्यापारियों की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है । व्यापारी अपनी और परिवार की अर्थव्यवस्था चलाने के लिये दुकान खोलते है जिससे वह अपने परिवार, समाज का एवं देश का पोषण करता है।आज इन सभी पर ऑनलाइन ट्रेडिंग से गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है यदि तत्काल इस दिशा में उचित कदम न उठाने पर गंभीर संकट पैदा हो सकता है। व्यापार मंडल की मांग है कि यदि बहुराष्ट्रीय कंपनियों को रोकना अंतरराष्ट्रीय कारणों से संभव न हो तो उन पर विशेषज्ञों से राय लेकर इतना टैरिफ लगाया जाए कि हमारे छोटे एवं मध्यम व्यापारी उनका मूल्यों की प्रतिस्पर्धा में मुकाबला कर सके।

Please follow and like us:
Pin Share