संकल्प से समाधान अभियान के तहत जनपद कार्यालय गोहद में आयोजित हुआ खण्ड स्तरीय शिविर
भिण्ड 24 मार्च 2026/संकल्प से समाधान अभियान के तहत मंगलवार को जनपद कार्यालय गोहद में खण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गोहद विधायक श्री केशव देसाई, कलेक्टर भिण्ड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गोहद समेत विभिन्न विभागों के जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।…

