सीबीएसई ज़ोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में इटावा ताइक्वांडो के खिलाड़ियों का बोलबाला
इटावा- ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने सीबीएसई ज़ोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना असाधारण प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 2 रजत तथा 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। यह जोनल प्रतियोगिता नानक पब्लिक स्कूल, जौनपुर में 20 से 23 जुलाई के मध्य आयोजित हुई। इसमें खिलाड़ियों ने इटावा के विभिन्न विद्यालयों के ध्वज तले प्रतिभाग किया था।…

