इटावा-पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नियमित जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। एसएसपी ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों का न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का तत्परता एवं निष्पक्षता से निस्तारण करना पुलिस की प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

