Headlines

मुनिश्री 108 अमितसागर जी महाराज ससंघ के चतुर्थ वर्षायोग कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

फिरोजाबाद। श्री दिगम्बर जैन रत्नत्रय मंदिर अतिशय क्षेत्र, नशियां जी में परम पूज्य मुनिश्री 108 अमितसागर जी महाराज ससंघ के चतुर्थ वर्षायोग के शुभारम्भ पर श्री सर्वार्थसिद्धि तत्त्ववृद्धि वर्षायोग समिति–2026 के तत्वावधान में वर्षायोग कार्यालय का उद्घाटन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारम्भ राजेश जैन सरल द्वारा मंगलाचरण एवं गुरु वंदना से हुआ। इसके उपरांत सुरेश चन्द्र जैन (रम्भो बाबू) एवं मीतेश जैन (IPS) ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। डॉ. बीना जैन एवं डॉ. मनीष जैन ने चित्र अनावरण तथा अशोक जी एवं अनुज जैन (तुलसी विहार) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया।
मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का माध्यम हैं। उन्होंने मुनिश्री के चतुर्थ वर्षायोग को फिरोजाबाद के लिए गौरव का विषय बताते हुए समिति को शुभकामनाएं दीं।मुख्य वक्ता पंडित सौरभ कुमार जैन शास्त्री ने वर्षायोग की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आत्मचिंतन, संयम, संस्कार और धर्मप्रभावना का महापर्व है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से वर्षायोग के दौरान आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में नियमित सहभागिता का आह्वान किया।कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन रजत कुमार जैन (राजा का ताल) ने किया। समिति अध्यक्ष मुकेश चन्द्र जैन रैमजा, कार्याध्यक्ष अशोक कुमार जैन (जियाजी अमीर) एवं महामंत्री सुधीर जैन पिलख्तर ने वर्षायोग की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी श्रद्धालुओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की।
समारोह को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन मनोहर, मनीष जैन (न्यू तिलक नगर), ऑडिटर सनत जैन रपरिया, स्वागताध्यक्ष अभिषेक जैन (तुलसी विहार), मुख्य संयोजक चन्द्रप्रकाश जैन, संयोजक संजय जैन रैमजा सहित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में समिति ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share