Headlines

आबकारी व्रत्त दतिया ‘ ब ‘ में अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध की गई कार्रवाई

दिनांक 23/09/2025 को पवित्र नगरी दतिया में अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दतिया स्वप्निल वानखेडे एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संदीप शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी दतिया बी एल दांगी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रामकुमार सूत्रकार के निर्देशन में आबकारी उपनिरीक्षक अनिरुद्ध खानवलकर के नेतृत्व में व्रत्त दतिया ब में गश्त के दौरान अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध निम्न कार्यवाही की गई।

(1) रागनी पत्नी अर्जुन कंजर उम्र 23 वर्ष निवासी प्रकाशनगर कंजर डेरा ।

(2) वर्षा पत्नी नीलेश कंजर उम्र 25 वर्ष निवासी प्रकाशनगर कंजर डेरा।

मौके पर दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल जप्त मदिरा 28 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1)A एवं 49(क)के अंतर्गत कुल 01 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए ।
कुल जप्त मदिरा एवं सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग
5600/ रुपए है।

उक्त कार्यवाही आबकारी आरक्षक श्री विकास पाठक,श्री लक्ष्मी नारायण मांझी एवं महिला आरक्षक सुश्री यासनिका यादव ,सुश्री खुशबू रघुवंशी एवं वाहन चालकों का सराहनीय योगदान रहा।

Please follow and like us:
Pin Share